हेल्थ के लिए कीवी फल बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन, इसे ज्यादा मात्रा में खाने से कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।
इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, विटामिन सी, विटामिन बी, कैल्शियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और पोटैशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।
अक्सर लोग कीवी के फायदे जानकर इसे ज्यादा मात्रा में खाने लगते हैं। ऐसा करने से शरीर को नुकसान होने लगता है।
जो लोग एलर्जी की समस्या का सामना कर रहे हैं, उन्हें ज्यादा मात्रा में कीवी खाने से बचना चाहिए। इसे खाने से समस्या और बढ़ सकती है।
कीवी में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से किडनी की समस्या होने लगती है।
कीवी में मौजूद फाइबर डायरिया, पेट दर्द और उल्टी की समस्या पैदा कर सकता है। इसका पर्याप्त मात्रा में ही सेवन करना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
अधिक मात्रा में कीवी खाने से शरीर में सूजन की समस्या होने लगती है। इसके अलावा, ब्लड डिसऑर्डर की समस्या होने लगती है।
रोजाना कम से कम 1 कीवी खाना हेल्थ के लिए पर्याप्त होता है। हालांकि, आप डॉक्टर की सलाह लेकर कीवी को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
शरीर के लिए फायदेमंद और नुकसानदायक चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ