लहसुन खाने में स्वादिष्ट होता है। साथ ही, यह काफी गर्म भी होता है। लहसुन को जरूरत से ज्यादा खाने पर शरीर में कई तरह के नुकसान देखने को मिलते है। आइए जानते हैं वह कौन से नुकसान है।
लहसुन में काफी गर्म तासीर पाई जाती है। इसको ज्यादा खाने से आपके पेट में गैस, कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती हैं।
लहसुन में सल्फर यौगिक पाए जाते है, जो शरीर में दस्त जैसी समस्याएं उत्पन्न कर सकते है। साथ ही, जरूरत से ज्यादा खाने पर आपको उल्टी भी हो सकती हैं।
खाली पेट लहसुन के सेवन से आपके मुंह से भी बदबू आ सकती है, क्योंकि लहसुन में सल्फर नाम का कंपाउंड पाया जाता है, जो मुंह को बदबूदार कर देता है। इसकी वजह से कई बार आपको लोगों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है।
खाली पेट ज्यादा लहसुन खाने से कुछ लोगों को एलर्जी का भी सामना करना पड़ सकता हैं, जिससे त्वचा पर रैशेज, खुजली या दाने हो सकते हैं।
खाली पेट लहसुन खाने से आपका ब्लड प्रेशर लो हो सकता हैं, जिसके कारण आपको चक्कर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।
लहसुन में एलिसिन नाम का एक तत्व पाया जाता है, जो शरीर में ब्लड क्लॉट बनने से रोकता है। इसके ज्यादा सेवन करने से शरीर में ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है।
लहसुन खाने में काफी गर्म होता है, जिससे शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगती है। क्या आप जानते हैं लोगों को लहसुन खाने से सिरदर्द की समस्या भी हो जाती है।
खाली पेट लहसुन नहीं खाना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik