गर्मियों में रहेंगे फ्रेश, खाएं आम से बनी ये 6 चीजें


By Priyam Kumari11, May 2025 04:00 PMjagran.com

गर्मी में आम खाने के फायदे

गर्मियों का मौसम आते ही मार्केट में आम दिखने लगता है। फलों का राजा आम न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि शरीर को ठंडक रखने में भी मदद करता है।

आम से बनाएं ये रेसिपी

गर्मी के दिनों में लोग आम बड़ा चाव से खाते हैं। ऐसे में इस सीजन आप फ्रेश रहने के लिए इन आम से बनी चीजों को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

मैंगो शेक

बच्चों से लेकर बड़ों तक मैंगो शेक हर किसी की पीना पसंद होता है। गर्मी के दिनों में इसे पीकर शरीर में ठंडक और एनर्जी आती है।

आम पन्ना

गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए कच्चे आम से बने आम पन्ना का सेवन जरूर करें। यह पीने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

आम कुल्फी

अगर आप मीठा खाना पसंद करते हैं, तो घर पर ही आम से कुल्फी बनाएं। यह बच्चों को खासतौर पर पसंद आती है।

आम की चटनी

गर्मियों में खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए कच्चे या पके आम की खट्टी मीठी चटनी बनाएं। यह खाने के स्वाद को दोगुना कर देगी।

मैंगो जैम

बाजार में मिलने वाले प्रिजर्वेटिव जैम की जगह घर पर ही आम से जैम बनाएं। इसको आप एक जार में कुछ दिनों तक के लिए भी स्टोर कर सकते हैं।

मैंगो सैलेड

फिटनेस का ध्यान में रखते हुए आप आम से हेल्दी सैलेड बना सकते हैं। यह वजह घटाने में भी मददगार है।

आम की इन आसान चीजों को आप घर पर बनाकर लुफ्त उठा सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva