शरीर को निरोग रखने में हेल्दी डाइट ही अहम भूमिका नहीं निभाती, बल्कि इससे जुड़े नियम भी फॉलो करना बेहद जरूरी है। आपने देखा भी होगा कि लोग हेल्दी फूड खाने के बाद भी बीमार हो जाते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद फल खाते हैं, तो इससे आप किन बीमारियों के शिकार हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर आप खाना खाने के बाद तुरंत फल खाने की गलती करते हैं, तो इससे आपके डाइजेशन सिस्टम पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि फलों में नेचुरल शुगर और फाइबर मौजूद होता है।
जिन लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद फल खाने की आदत होती हैं, तो ऐसे में उन लोगों को आज ही इस आदत को त्याग देना चाहिए। इससे उनके पेट में भयंकर गैस बन सकती है। यही सेहत के लिए अच्छा भी है।
मेडिकल भाषा के मुताबिक, अगर आप खाने के तुरंत बाद फल खाते हैं, तो इससे पित्त, वात और कफ तीनों पर ही नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसके चलते अन्य परेशानी हो सकती है।
खाना खाने के तुरंत बाद अगर आप फल खाने की गलती करते हैं, तो इससे आपका पेट फूल सकता है। पेट फूलने से आपको खाने-पीने में परेशानी हो सकती है।
अगर आप फल खाना चाहते हैं, तो आपको खाना खाने के तुरंत बाद फल न खाएं। आपको सुबह खाली पेट फल खाना चाहिए। इससे आपका शरीर लंबे समय तक निरोग रहता है।
हालांकि, आपको फल खाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप इसे लिमिट में खाएं। ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है। यही सेहत के लिए बेहतर भी है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com