सर्दी का सीजन आने वाला है। ऐसे में ज्यादातर लोग इस सीजन में फूल गोभी की सब्जी और पराठे खाना पसंद करते हैं।
लेकिन कुछ लोगो को फूलगोभी खाने से परहेज करना चाहिए। उन्हें गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए इनके बारे में जानें।
प्रेगनेंसी के दौरान फूलगोभी खाने से कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
इसके अलावा स्तनपान करवाने वाली महिलाएं भी फूलगोभी का सेवन न करें तो बेहतर होगा। इसे खाने से पेट में गैस बन सकती है।
जो लोग पथरी बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें फूलगोभी नहीं खाना चाहिए क्योंकि किडनी या स्टोन की समस्या में फूलगोभी खाना नुकसानदेह साबित होता है।
गोभी में कैल्शियम ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। जिससे स्टोन की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में बात ऑपरेशन तक जा सकती है।
जिन लोगों को थायरॉइड की समस्या है, उनके लिए इस सब्जी का सेवन करना हानिकारक हो सकता है। इसे खाने से टी 3 और टी 4 हार्मोन बढ़ जाते हैं।
खराब जिन लोगों का डाइजेस्टिव सिस्टम खराब रहता है। उन्हें फूल गोभी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। फूलगोभी में कार्बोहाइड्रेट रहता है, जो आसानी से टूटता नहीं है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com