बादाम एक पौष्टिक नट है, जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। लेकिन, यह शरीर को कई तरह के नुकसान भी देता हैं। आइए जानते हैं कैसे जरूरत से ज्यादा बादाम खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता हैं।
कुछ लोगों को बादाम से एलर्जी हो सकती है, जिससे उन्हें त्वचा पर चकत्ते, सूजन या अन्य लक्षण हो सकते हैं।
बादाम का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से आपके वजन में बढ़ोतरी होती है। साथ ही, इसमें पाए जाने वाले कैलोरी के गुण वजन बढ़ाने में मदद करता हैं।
बादाम में फाइबर होता है, जो कुछ लोगों के लिए पाचन समस्याएं पैदा कर सकता है, जैसे कि गैस या पेट दर्द होने लगता है।
बादाम में कुछ यौगिक ऐसे होते हैं, जो शरीर में थायराइड ग्रंथि के कार्य को प्रभावित करता हैं। साथ ही, यह शरीर में बेहद गर्मी पैदा करता है।
बादाम में विटामिन ई पाया जाता है। साथ ही, इसका अधिक सेवन करने से शरीर में विटामिन ई की अधिकता होती है, जिससे स्वास्थ्य में समस्याएं उत्पन्न होने लगती है।
बादाम में कैल्शियम होता है, लेकिन इसका अधिक सेवन करने से कैल्शियम की अधिकता हो सकती है, जिससे गुर्दे की समस्याएं हो सकती हैं।
गर्भवती महिलाओं को बादाम का सेवन करने से पहले डॉक्टर से एक बार सलाह लेकर खाना चाहिए। इसमें कुछ यौगिक ऐसे होते हैं, जो गर्भस्थ शिशु के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
ज्यादा बादाम खाने से शरीर को फायदे की जगह काफी नुकसान मिलते हैं। हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva