खाली पेट दालचीनी का पानी पीने के 7 नुकसान


By Akshara Verma07, Aug 2025 08:00 PMjagran.com

दालचीनी का पानी पीने के नुकसान

दालचीनी एक ऐसा मसाला होता है, जिसे महिलाएं खाना बनाते हुए इस्तेमाल करती हैं। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन इसे पानी में मिलाकर जरूरत से ज्यादा पीना सेहत के लिए हानिकारक होता हैं। आइए जानते हैं खाली पेट दालचीनी का पानी पीने के 7 नुकसान।

पेट की समस्याएं

दालचीनी एक गर्म मसाले की तरह होती हैं। यह शरीर में गर्मी उत्पन्न करता हैं। खाली पेट इसका पानी पीने से पेट में एसिडिटी, गैस और दर्द जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

लिवर की समस्याएं

क्या आप जानते हैं दालचीनी का पानी पीने से लिवर में भी दिक्कत आने लगती हैं। यह शरीर के लिए काफी खराब माना जाता है। आप इसे खाली पेट पीने से बचें।

मुंह और जीभ में समस्याएं

मुंह और जीभ में समस्याएं खाली पेट दालचीनी के पानी का अधिक सेवन करने से मुंह और जीभ में जलन और छाले होने लगते है। साथ ही, यह पेट में गर्मी उत्पन्न करते हैं।

एलर्जी की समस्या

कुछ लोगों को दालचीनी का पानी पीने से एलर्जी की समस्या होने लगती है, जिसके कारण त्वचा पर चकत्ते, खुजली और सांस लेने में भी समस्या आती है।

ब्लड शुगर में कमी

क्या आप जानते हैं दालचीनी का पानी पीने से ब्लड शुगर के लेवल में कमी आती है, जो मधुमेह के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है।

दवाओं के साथ प्रतिक्रिया

दवाओं के साथ प्रतिक्रिया दालचीनी कुछ दवाओं के साथ प्रतिक्रिया कर सकती है, जैसे कि रक्त पतला करने वाली दवाएं, जिससे स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

खाली पेट दालचीनी के पानी को पीने से शरीर में कई तरह के नुकसान होते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva