आज के इस डिजिटल युग में हमारा अधिकतर समय कंप्यूटर, मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन पर गुजरता है। इसके चलते आंखों से जुड़ी समस्या होना भी बेहद आम है।
आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जो आपकी आंखों की रोशनी को दुरुस्त करने का काम करते हैं। आइए इन योगासन के बारे में विस्तार से जानें।
अपनी पलकें झपकाने से भी आपकी आंखों की रोशनी दुरुस्त हो सकती है। यह एक्सरसाइज आपको आंखों मे हो रहे दर्द को भी कम कर सकती है।
आप अपनी आंखों की पलकों को आप किसी भी टाइम झपका सकते हैं और आपको अपनी आंखों को 10 से 15 बार झपकाना है। इससे आपको काफी सुकून मिलेगा।
जो लोग रोजाना अपनी आंखों को घुमाते हैं, तो इसके उनकी आंखों की मांसपेशियों बैलेंस बनी रहती है। इसके अलावा आंखों की रोशनी भी बेहतर होती है।
एक मैट बिछाए और पैरों को मोड़ते हुए ध्यान की मुद्रा में बैठ जाए। इसके बाद अपनी आंखों को ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं घुमाए। इस दौरान अपनी सांसों पर ध्यान दें।
अपनी आंखों की रोशनी को दुरुस्त करने और इनकी हेल्थ को बनाए रखने के लिए पामिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह सबसे आसान एक्सरसाइज है।
पामिंग करने के लिए सबसे सबसे पहले अपनी हथेलियों को आपस में रगड़ें। जब हथेलियां गर्म हो जाए, तो इन्हें अपनी आंखों पर रखें। आपको काफी आराम मिलेगा।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com