स्वाद के साथ-साथ ये नुकसान देती है Black Coffee


By Akshara Verma02, Jun 2025 03:00 PMjagran.com

ब्लैक कॉफी के नुकसान

कई लोग दिन की शुरुआत चाय के साथ साथ ब्लैक कॉफी से भी करते है। आजकल ब्लैक कॉफी यंग लोगों से लेकर 50-60 साल के लोगों की पसंद बन चुकी हैं। लेकिन, क्या आप इसके नुकसान जानते है?

नींद में दिक्कत

क्या आप जानते हैं ब्लैक कॉफी में कैफीन की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है, जिससे लोगों का स्लीपिंग शेड्यूल खराब हो जाता है। साथ ही, उन्हें आंखों के नीचे काले घेरे आ जाते है।

पाचन में दिक्कत

ब्लैक कॉफी में एसिड और कैफीन पाया जाता है, जो पेट में एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं को उत्पन्न करता है। ज्यादा ब्लैक कॉफी पीने से पाचन में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

हार्ट के लिए हानिकारक

ब्लैक कॉफी का अधिक से ज्यादा सेवन करने से दिल से संबंधित समस्या होने लगती है। इससे ज्यादा पीने से ब्लड प्रेशर भी हाई हो जाता है।

कैफीन की लत

ब्लैक कॉफी में कैफीन होता है, जो धीरे-धीरे लोगों की आदत बन जाती है। अधिक मात्रा में ब्लैक कॉफी पीने से कैफीन की लत लग सकती है, जिससे आपको इसके बिना रहने में मुश्किल हो सकती है।

माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या

कॉफी में कैफीन की अधिक मात्रा से माइग्रेन और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। यदि आपको पहले से ही माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या है, तो ब्लैक कॉफी का सेवन करने से आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है।

तनाव की समस्या

ज्यादा ब्लैक कॉफी पीने से शरीर में हार्मोन का स्तर बढ़ सकता है। यह आपके तनाव को बढ़ाने में काफी योगदान देते हैं।

दांतों में धब्बे

क्या आप जानते हैं ज्यादा ब्लैक कॉफी पीने से दांतों पर दाग भी नजर आने लगते हैं। कॉफी में मौजूद गहरे रंग के कारण दांत की चमक धीरे-धीरे फीकी पड़ने लगती हैं।

अगर आप ज्यादा ब्लैक कॉफी पीते हैं, तो इससे होने वाले इन नुकसानों के बारे में जानिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik