सर्दी में रोज नहाने से हो सकते हैं ये नुकसान


By Ashish Mishra11, Jan 2024 01:04 PMjagran.com

सर्दी में नहाना

अक्सर लोग सर्दी के मौसम में रोजाना स्नान करना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कि सर्दी के मौसम में रोज नहाने से क्या नुकसान होते हैं?

शरीर को नुकसान होना

कई लोगों का मानना है कि रोजाना रहने से शरीर साफ और स्वस्थ रहता है। वहीं, साइंस की माने तो रोजाना नहाने से शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं।

गुड बैक्टीरिया का बाहर निकलना

ऐसा कहा जाता है कि हमारी त्वचा गुड बैक्टीरिया पैदा करती है। अगर आप रोजाना नहाते हैं तो शरीर से गुड बैक्टीरिया बाहर निकल सकते हैं।

स्किन पर रूखापन

अक्सर लोग सर्दी के मौसम में गुनगुने पानी से नहाते हैं। ऐसा करने से स्किन से नेचुरल ऑयल बाहर निकल जाता है और स्किन रूखी होने लगती है।

नाखून को नुकसान होना

ठंड के मौसम में रोजाना नहाने से नाखून को नुकसान हो सकता है। इस दौरान नाखून पानी सोखता है जिसकी वजह से इसकी चमक और नमी चली जाती है।

इम्यूनिटी पर प्रभाव

अगर आर रोजाना नहाते हैं तो आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। इससे आपको कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

जुकाम होने की समस्या

सर्दी के मौसम में रोजाना नहाने से सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। इसके अलावा आपको वायरल इंफेक्शन का भी खतरा हो सकता है। ठंड में रोजाना नहाने से बचकर इस समस्या से बचा जा सकता है।

सप्ताह में कितने दिन नहाएं?

सर्दी के मौसम में शरीर को हेल्दी रखने के लिए सप्ताह में 2-3 दिन स्नान करना चाहिए। इससे आपकी स्किन भी अच्छी बनी रहेगी और इम्यूनिटी भी मजबूत होगी।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ