Fake Eyelashes लगाने के नुकसान


By Akshara Verma13, Jun 2025 09:00 PMjagran.com

Fake Eyelashes के नुकसान

ज्यादातर लड़कियां शादी और फंक्शन में मेकअप और चेहरे को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए पार्लर से फेक आईलैशेज लगवाना पसंद करती हैं। लेकिन, क्या आप इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानते हैं? नहीं। तो आइए जानते हैं।

आंखों में जलन

कई लड़कियों और महिलाओं को फेक आईलैशेज लगाने से आंखों में जलन हो सकती है। लैशेज को लगाने के लिए ग्लू का इस्तेमाल किया जाता हैं, जिससे भी आंखों पर जलन हो सकती हैं।

आंखों की समस्याएं

फेक आईलैशेज लगाने से आंखों की समस्याएं जैसे कि आंखों में सूजन, लालिमा और दर्द हो सकता है। इसलिए इसे लगवाते समय हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए।

नेचुरल आईलैशेज को नुकसान

फेक आईलैशेज लगाने से आपकी खुद की नेचुरल आईलैशेज को काफी नुकसान पहुंच सकता है। इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से आपकी आईलैशेज धीरे-धीरे टूटने और पतली होने लगती हैं।

आंखों की देखभाल में समस्या

फेक आईलैशेज लगाने के कारण से आंखों की देखभाल करने में समस्या होने लगती हैं, जिसके कारण आंखों में जलन होती हैं।

आंखों की सुंदरता में कमी

जल्दी-जल्दी फेक आईलैशेज लगाने के करण धीरे- धीरे आंखों की सुंदरता में भी कमी आने लगती हैं। साथ ही, यह काफी दर्द भी देते हैं।

अंधापन होना

फेक आईलैशेज का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से काफी लोगों को अंधेपन का सामना करना पड़ता है। साथ ही, इसे ज्यादा इस्तेमाल करने से आईलिड को भी नुकसान पहुंचता है, जिससे ऐसी समस्या हो सकती है।

फैक आईलैशेज का ज्यादा इस्तेमाल करने से पहले आप इससे होने वाले नुकसानों पर नजर डाल सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik