गंदे ब्यूटी ब्लेंडर से स्किन को हो सकते हैं ये 5 नुकसान


By Priyam Kumari11, Jun 2025 07:00 PMjagran.com

मेकअप करने का सही तरीका

हर उम्र की लड़की को मेकअप करना काफी पसंद होता है। वह हर खास मौके पर मेकअप करने से कभी नहीं चुकती हैं।

महिलाओं के लिए मेकअप टिप्स

मेकअप का नेचुरल और परफेक्ट लुक तभी आता है, जब आप सही टूल्स का इस्तेमाल करें। आजकल मार्केट में मेकअप के कई ट्रेंड्स आ गए हैं।

गंदा ब्यूटी ब्लेंडर के नुकसान

कुछ महिलाएं जल्दबाजी में ब्यूटी ब्लेंडर को साफ करना भूल जाती हैं और गंदे ही ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल कर लेती हैं। हालांकि, ऐसा करना स्किन के लिए हानिकारक होता है। आइए जानते हैं इसके नुकसान के बारे में।

स्किन एलर्जी

कई बार लड़कियां जल्दी-जल्दी में गंदे ब्यूटी ब्लेंडर से ही मेकअप कर लेती हैं, लेकिन ऐसा करने से स्किन एलर्जी हो सकती हैं।

पिंपल्स और एक्ने

अगर आप गंदा ब्यूटी ब्लेंडर का यूज करते हैं, तो इससे पिंपल्स और एक्ने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

पोर्स हो जाते हैं बंद

गंदा ब्यूटी ब्लेंडर स्किन के लिए हानिकारक होता है। इसकी वजह से त्वचा की पोर्स बंद हो जाते हैं।

फंगल इंफेक्शन

बार-बार गंदा ब्यूटी ब्लेंडर इस्तेमाल करने से बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन तेजी से फैल जाती है, जिससे त्वचा पर जलन और खुजली होने लगते हैं।

असमान रंगत

गंदे ब्यूटी ब्लेंडर का यूज करने से त्वचा पर मेकअप सही तरीके से नहीं लगता, जिससे असमान रंगत की खतरा बढ़ सकता है।

गंदा ब्यूटी ब्लेंडर यूज करने से ये नुकसान हो सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva