वॉकिंग करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। वहीं, कुछ लोग सुबह में नंगे पैर घास पर चलना पसंद करते हैं। यह भी वॉकिंग करने के तरीकों में शामिल है।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर सुबह में नंगे पैर घास पर चलने से कौन-सी परेशानियां दूर हो सकती हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
जिन लोगों को अक्सर छोटी-छोटी बात पर स्ट्रेस हो जाता है। उन्हें सुबह में नंगे पैर घास पर चलना चाहिए। इससे आपका मूड बेहतर हो सकता है और स्ट्रेस भी गायब हो जाएगा।
रोजाना सुबह में नंगे पैर घास पर चलने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से आपको स्किन संबंधी परेशानियों से निजात मिल सकती है।
गर्मियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अगर आप अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको रोजाना सुबह में नंगे पैर घास पर चलना चाहिए।
जिन लोगों की हड्डियां अक्सर वीक रहती है। उन लोगों को रोजाना सुबह में नंगे पैर घास पर चलना चाहिए। इससे हमें विटामिन-डी मिलता है और विटामिन-डी हड्डियों के लिए बेस्ट होता है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आप रोजाना सुबह में नंगे पैर घास पर चलना चाहिए।
आज के इस डिजिटल युग में आंखों को हेल्दी रखना सबसे चुनौती भरा काम है। अपनी आंखों को हेल्दी रखने के लिए रोजाना सुबह में नंगे पैर घास पर जरूर चलें।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com