चौमुखी दीपक किस दिशा में जलाएं?


By Ashish Mishra15, May 2025 01:44 PMjagran.com

दीपक जलाना

अक्सर लोग घर में दीपक जलाते हैं। इससे जीवन में सकारात्मकता आने लगती है। आइए जानते हैं कि चौमुखी दीपक किस दिशा में जलाना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को जलाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

चौमुखी दीपक जलाएं

घर में चौमुखी दीपक जलाना शुभ होता है। इससे सही दिशा में जलाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और तरक्की के योग बनते हैं।

इस दिशा में चौमुखी दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा में चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। इस दिशा में पितरों का वास रहता है, जिससे जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।

मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

ऐसा कहा जाता है कि मुख्य द्वार पर चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। इसके अलावा, इसे पीपल के पेड़ के नीचे भी जलाना शुभ होता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

घर में चौमुखी दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। परिवार के सदस्य भी तरक्की करते हैं।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को मुख्य द्वार पर चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। इसे जलाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन

गृह क्लेश का सामना करने वाले लोगों चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। इसे जलाने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

दीपक जलाने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ