हर मौके पर दिखेंगी अप्सरा, ट्राई करें Diana Penty के ये सूट डिजाइन


By Akanksha Jain11, Sep 2024 04:16 PMjagran.com

फेमस एक्ट्रेस डायना पेंटी

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस डायना पेंटी ने सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी फिल्म कॉकटेल से हासिल की है। डायना पेंटी आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं।

डायना पेंटी के सूट लुक्स

 डायना पेंटी का फैशन सेंस काफी शानदार है। साड़ी से लेकर लहंगे तक एक्ट्रेस का हर लुक शानदार होता है। आज हम आपको उनके सूट लुक्स दिखाने जा रहे हैं। 

दिखेंगी अप्सरा

अगर आप अपने लुक में चार चांद लगाना चाहती हैं और लंबी दिखना चाहती हैं तो आप डायना पेंटी की तरह ही सूट लुक्स कैरी कर सकती हैं। 

डायना पेंटी का लेटेस्ट लुक

डायना पेंटी सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। एक्ट्रेस हमेशा ही शानदार आउटफिट्स में फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने हैवी वर्क सूट में अपना लुक शेयर किया है।

अनारकली सूट डिजाइन

अगर आप अपने सूट लुक को शानदार बनाना चाहती हैं तो आप डायना पेंटी की तरह ही अनारकली सूट डिजाइन स्टाइल कर सकती हैं।

शरारा पैटर्न सूट डिजाइन

आप डायना पेंटी की तरह ही शरारा पैटर्न सूट डिजाइन को भी स्टाइल कर सकती हैं। शरारा सूट फिलहाल काफी ट्रेंड में भी चल रहे हैं।

पिंक स्ट्रेट लेंथ सूट लुक

डायना पेंटी इस पिंक कलर के स्ट्रेट लेंथ सूट में बहुत सुंदर लग रही हैं। आप खास मौके पर इस तरह के सूट को पहन सकती हैं।

मिरर वर्क सूट डिजाइन

अपने लुक को ट्रेंडी बनाने के लिए आप डायना पेंटी की तरह ही मिरर वर्क सूट स्टाइल कर सकती हैं। इस सूट में एक्ट्रेस बहुत प्यारी लग रही हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ