अनन्या पांडे बॉलीवुड की फेमस यंग स्टार किड हैं। जिन्होंने अपने अबतक के करियर में कई हिट और फ्लॉप फिल्में दी हैं। एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ अनन्या फैशन क्वीन भी हैं।
वैसे तो डीवा हर तरह के ऑउटफिट में गजब दिखती हैं, लेकिन आज हम आपको उनकी कुछ मॉडर्न ड्रेसेस दिखाएंगे। जिन्हें आप ऑफिस पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं।
इस तरह की ट्यूब बॉडीकॉन ड्रेस ऑफिस पार्टी में हॉटनेस का जलवा बिखेर देंगी। आप भी इन ड्रेसेस अनन्या की तरह कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर सकती हैं।
अभिनेत्री की ऑरेंज वन शोल्डर शार्ट ड्रेस के साथ लांग बूट लुक स्टाइलिश लुक दे रहा है। आप भी इसे अपना लुक बना सकती हैं।
आप ऑफिस पार्टी में इस तरह की चेक प्रिंट मिनी स्कर्ट टॉप और शार्ट ब्लेजर लुक को ट्राई कर सकती हैं। ये यंग गर्ल्स को स्मार्ट लुक देगा।
यदि आप नॉर्मल ड्रेस पहनकर बोर हो गई हैं तो इस तरह के शिमरी हाई गाउन को स्टाइल कर सकती हैं। पार्टी में ये आपको किलर लुक देगा।
अनन्या की रेड साटन ड्रेस ऑफ शोल्डर ड्रेस ऑफिस पार्टी में आग लगा देगी। इसके साथ ग्लॉसी मेकअप टच दिया जा सकता है।
आप भी अभिनेत्री की इन ड्रेसेस से आइडिया लेकर खुद को ग्लैमरस लुक दे सकती हैं। आप भी इन्हें कैरी करके अट्रैक्टिव दिखेंगी।