साड़ी से लेकर सूट तक, Diana penty के अट्रैक्टिव इंडियन लुक्स देखें


By Priyam Kumari18, Jan 2025 12:14 PMjagran.com

खूबसूरत एक्ट्रेस Diana penty

बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना पेंटी अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। डायना के चाहने वालों की संख्या काफी लंबी है। एक्ट्रेस ने फिल्म कॉकटेल से अपने करियर की शुरुआत की थी।

Diana penty के इंडियन लुक्स

वेस्टर्न हो या फिर इंडियन एक्ट्रेस अपने अट्रैक्टिव लुक्स से फैंस का दिल जीत लेती हैं। आज हम आपको उनके इंडियन लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप भी कॉपी कर सकती हैं।

रफल साड़ी लुक

इन दिनों रफल साड़ी काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही हैं। आप भी शादी-फंक्शन में हॉट लुक के लिए डायना पेंटी के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।

प्लाजो सूट लुक

अगर आप अपने लिए खूबसूरत सूट सर्च कर रही हैं, तो आप एक्ट्रेस के इस लुक से आइडिया लें। पिंक कलर के प्लाजो सूट में डायना गॉर्जियस लुक दे रही हैं।

मिरर वर्क लहंगा लुक

दोस्ती की शादी लहंगा पहनना चाहती हैं, तो आप इस मिरर वर्क लहंगा को ऑप्शन में रख सकती हैं। यह आपके लुक को शानदार दिखने में मदद करेगा।

ब्लैक साड़ी लुक

डायना पेंटी ने ब्लैक कलर की साड़ी के साथ फुल स्लीव्स शर्ट पैटर्न ब्लाउज पहना है। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन लुक पर चार चांद लगा देती हैं।

जरदोजी वर्क सूट

एक्ट्रेस जरदोजी वर्क सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप उनके इस लुक को ट्राई करके महफिल की जान बन सकती हैं।

नेट साड़ी लुक

आप अपने लुक में हॉटनेस का तड़का लगाने के लिए एक्ट्रेस की तरह ही येलो कलर की नेट फ्लावर प्रिंट साड़ी चुन सकती हैं। ऐसी साड़ियां पार्टी में आग लगा देती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@dianapenty)