डायबिटीज के मरीज को नहीं करनी चाहिए ये 5 गलतियां


By Ashish Mishra30, Apr 2024 01:06 PMjagran.com

डायबिटीज की समस्या

आज के समय में कई लोग डायबिटीज का सामना कर रहे हैं। इन लोगों को डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कई गलतियों को करने से बचना चाहिए।

खानपान पर ध्यान देना

डायबिटीज के मरीजों को खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कई चीजें ऐसी होती हैं जिसे खाने से डायबिटीज बढ़ने लगता है।

डायबिटीज के मरीज न करें ये गलतियां

अगर आप डायबिटीज की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो भूलकर भी ये गलतियां न करें। इन गलतियों को करने से समस्या और बढ़ सकती है।

ज्यादा मात्रा में फल न खाएं

फलों में नेचुरल शुगर होता है। इसे ज्यदा मात्रा में खाने से डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में फल का सेवन करना चाहिए।

तनाव में न रहें

कई लोग काम के चलते तनाव का सामना करते रहते हैं, ऐसे में डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। हमेशा तनाव से दूर रहना चाहिए।

खाने का समय निर्धारित न करना

डायबिटीज को मरीजों को खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इन लोगों को खाने के लिए टाइम टेबल बनाना चाहिए। अगर आप समय से नहीं खाते हैं तो डायबिटीज बढ़ने का खतरा रहता है।

एक्सरसाइज न करना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज करना बेहतर होता है। डायबिटीज के मरीजों के पूरी तरह से एक्सरसाइज न करना हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकता है।

पर्याप्त नींद न लेना

आज के भाग-दोड़ के जीवन में कई लोग पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसादायक हो सकता है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए 7-8 घंटे की नींद लेना जरूरी होता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए ध्यान रखने वाली बातों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के जुड़े रहें jagran.com के साथ