Diabetes में बिंदास खाएं ये 3 दालें, नहीं बढ़ेगा Blood Sugar


By Farhan Khan21, Mar 2025 08:00 PMjagran.com

डायबिटीज बीमारी

डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जिसे दवा और खासतौर से खानपान के जरिए ही कंट्रोल किया जा सकता है। आज के समय में यह बीमारी बेहद आम हो गई है।

डायबिटीज बीमारी किस कारण होती है?

डायबिटीज बीमारी गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण होती है। इस बीमारी में शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना पड़ता है। डायबिटीज को साइलेंट किलर डिजीज के नाम से भी जाना जाता है।

डायबिटीज में खाएं ये दालें

अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और दाल खाने के शौकीन हैं, तो आप बिना किसी चिंता के इनका चयन कर सकते हैं। ये दालें इस बीमारी में लाभकारी मानी जाती हैं। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानें।

हरी मूंग दाल

आप हरी मूंग दाल का सेवन कर सकते हैं। यह दाल फाइबर से भरपूर होती है और फाइबर पाचन के साथ-साथ शुगर लेवल को मैनेज करने में मददगार मानी जाती है।

हरी मूंग दाल डाइट में शामिल करने का तरीका

आप डाइट में हरी मूंग दाल को अलग-अलग तरीके से शामिल कर सकते हैं। आप इसे ब्रेकफास्ट में अंकुरित करके खा सकते हैं या रोटी के साथ खा सकते हैं।

छोले खाएं

अगर आप कुछ टेस्टी डिश खाना चाहते हैं, तो आप छोले की डिश ट्राई कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर, प्रोटीन और विटामिन्स डायबिटीज को कंट्रोल में रखते हैं।

काली उड़द की दाल

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, काली उड़द की दाल में पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शुगर लेवल को कंट्रोल में रखती है।

काली उड़द की दाल ऐसे खाएं

आप उड़द की दाल को सूप या खिचड़ी के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा यह दाल दिल की सेहत का भी ख्याल रखती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com