लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए हेयर स्टाइल, मेकअप और ऑउटफिट एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं हर मौके के अनुसार हैंडबैग्स भी आपके लुक को एलिगेंट बना सकते हैं, जी हां। आइए जानते हैं हर मौके पर कैसे बैग्स कैरी करने चाहिए।
क्रॉसबॉडी बैग एक लंबे स्टैप का होता है, जिसे आप घूमने फिरने के लिए आराम से कही भी कैरी कर सकती हैं। यह आपको स्टाइलिश लुक देगा। साथ ही, बैग को खरीदते समय आपको हमेशा ब्लैक या ब्राउन कलर ही लेना चाहिए, जो आपके हर आउटफिट के साथ मैच करेगा।
क्लच बैग्स पार्टी परफेक्ट बैग्स होते है, जो आपके आउटफिट्स को ग्लैमरस लुक देते है। आप बैग्स को किसी भी फॉर्मल पार्टी या इवेंट पर स्टाइल कर सकती हैं।
यंग गर्ल्स सैचल बैग्स को ज्यादातर ऑफिस और कॉलेज में ले जाना पसंद करती हैं। यह आपके लुक को प्रोफेशनल लुक बनाता है। साथ ही, यह देखने में भी स्टाइलिश लुक देता है।
आजकल यंग गर्ल्स के बीच ये टोट बैग्स काफी फेमस और ट्रेंड कर रहे है। लड़कियां कैजुअल आउटफिट से लेकर नॉर्मल हैंगआउट पर टोट बैग्स को कैरी करना पसंद करती हैं। आपके लिए ये बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
यह बैग्स देखने में क्लासी और कूल लगते है। बैग्स को बंद और खोलने के लिए चैन और डोरी दोनों मिलती है, जो लुक को अट्रैक्टिव बनाता है। आप इन बैग्स को नॉर्मल हैंगआउट और कॉलेज में स्टाइल कर सकती हैं।
होबो बैग्स ज्यादातर हॉफ मून की शेप में होते है, जिन्हें आप पार्टीज में कैरी कर सकती हैं। यह देखने के साथ साथ लुक को क्लासी और हॉट बनाते है। यंग गर्ल्स के लिए ये बैग्स एकदम परफेक्ट ऑप्शन हैं।
फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik