आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं। यह एक लाइलाज बीमारी है, इसमें शुगर लेवल मेंटेन करना होता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे, जो डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए। आइए इन फलों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
कीवी में विटामिन-सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर होता है। ऐसे में रोजाना कीवी खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। एक बार यह फल जरूर खाएं।
बरसात में अमरूद खूब खाया जाता है। इस फल में डायबिटीज को कंट्रोल में रखने वाले गुण पाए जाते हैं। ऐसे में आपको रोजाना अमरूद खाना चाहिए। आपको काफी फायदा मिलेगा।
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और चेरी का सेवन डायबिटीज के मरीजों को जरूर करना चाहिए। इन्हें डाइट में शामिल करने से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा। इसमें फाइबर होता है।
डायबिटीज के मरीजों को जामुन का सेवन करना चाहिए। इसमें जंबोलिन और जंबोसिन नामक कंपाउंड्स पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने का काम करते हैं।
अगर आप रोजाना पपीता खाते हैं, तो इससे आपका न सिर्फ पेट का पाचन बढ़िया रहता है, बल्कि इससे शुगर लेवल भी मेंटेन रहता है क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं।
हालांकि आपको इन फलों का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। ज्यादा खाने से आपकी तबियत बुरी तरह से बिगड़ सकती है। लिमिट में ही चीजें खाएं।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com