श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपनी खूबसूरती से हर बार लाइमलाइट चुरा ले जाती हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
जाह्नवी कपूर की ग्लैमरस अदाएं हर किसी का मन मोह लेती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
एक्ट्रेस एथनिक आउटफिट्स में अप्सरा जैसी लगती हैं। अगर आप भी जाह्नवी की तरह हसीन दिखना चाहती हैं, तो इन लुक्स को कॉपी करें।
जाह्नवी कपूर शिमर साड़ी में काफी ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। ऐसी साड़ी यंग गर्ल्स हर मौके के लिए चुन सकती हैं।
जाह्नवी कपूर अक्सर अपनी सादगी से सबका दिल जीत लेती हैं। इस फोटो में उन्होंने पटयाला सलवार-सूट में कहर ढा रही हैं।
भाई की शादी में बहन को सबसे हटके दिखना है, तो एक्ट्रेस के हैवी वर्क लहंगा से आइडिया ले सकती हैं।
हर उम्र की लड़की अनारकली सूट पहनना पसंद करती हैं। यह अट्रैक्टिव और खूबसूरत लुक देता है।
जाह्नवी कपूर की तरह ब्यूटीफुल दिखने के लिए फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी चुनें। साड़ी संग स्टाइलिश ब्लाउज जरूर सिलवाएं।
जाह्नवी कपूर के इन लुक्स को फैंस ने खूब पसंद किया। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@janhvikapoor)