आज हम आपको मुंह से जुड़े कुछ ऐसे रोगों के बारे में बताएंगे, जो शुगर का संकेत हो सकते हैं। आइए इन रोगों के बारे में विस्तार से जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आपके मुंह में लार कम बन रहा है, तो यह शुगर का संकेत हो सकता है। मुंह में लार कम बनने को जीरोस्टोमिया या ड्राई माउथ भी कहा जाता है।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि अगर आपके दांतों पर प्लाक जम रहा है, तो यह शुगर की ओर इशारा करता है।
जीभ सुन्न होने के साथ मुंह में झुनझुनी होना बताता है कि यह शुगर का एक संकेत है। इस संकेत को आपको इग्नोर नहीं करना चाहिए। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
अगर आपके मुंह के छाले या घावों को ठीक होने में बहुत अधिक समय लग रहा है, तो यह शुगर का लक्षण हो सकता है। यह खतरनाक संकेतों में शामिल है।
मसूड़ों में दुर्गंध आना शुगर की ओर इशारा करता है। आपको इस संकेत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा न करने से समस्या और बढ़ सकती है।
पेरोटिड ग्रंथि का बढ़ना भी शुगर का संकेत हो सकता है। पैरोटिड ग्रंथि एक तरह की ट्यूब होती है, जिसे स्टेंसन नली भी कहा जाता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com