डायबिटीज एक ऐसी लाइलाज बीमारी है, जिसे कभी जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता। सिर्फ इस पर कंट्रोल ही किया जा सकता है।
डायबिटीज बॉडी में कई तरह की बीमारियों को जन्म देती है। आज भारत में हर दूसरा व्यक्ति इस गंभीर बीमारी से पीड़ित है।
जब बॉडी में शुगर की मात्रा बढ़ने लगती है तो शरीर में कुछ संकेत साफ दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि बॉडी में कौन कौन से लक्षण दिखाई देते हैं।
अगर आपके शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बहुत ज्यादा बढ़ गया है तो आपको बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है।
अगर आपकी गर्दन पर, अंडरआर्म्स में या शरीर के किसी दूसरे हिस्से में स्किन का रंग डार्क पैच की तरह नजर आए तो यह प्री-डायबिटीज का संकेत है।
अगर आपके स्किन में बहुत ज्यादा खुजली हो रही है, दर्द हो रहा है और त्वचा पर उभरे हुए पिंपल्स नजर आ रहे हैं तो यह भी प्री-डायबिटीज का संकेत है।
स्किन पर त्वचा के रंग के ग्रोथ उभर कर स्किन से चिपककर लटके रहते हैं इन्हें स्किन टैग्स कहते हैं, जो हाई ब्लड शुगर लेवल का संकेत है।
किसी इंसान के शरीर में ब्लड शुगर का लंबे समय तक बने रहने से नसों को नुकसान पहुंचता है और ब्लड सर्कुलेशन में भी दिक्कत आती है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए विजिट करें jagran.com