शुगर पेशेंट को क्या नहीं करना चाहिए?


By Ashish Mishra14, Jan 2024 11:06 AMjagran.com

डायबिटीज मरीज

इन लोगों को डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कई कामों को करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि डायबिटीज मरीजों को किन चीजों को करने से बचना चाहिए?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। खानपान में बदलाव होने पर शरीर में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं।

सोने की समस्या

डायबिटीज मरीजों को पर्याप्त मात्रा में नींद लेना चाहिए। ज्यादा या कम सोने से समस्या और बढ़ सकती है। रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेना पर्याप्त होता है।

एक्सरसाइज न करना

अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो डायबिटीज बढ़ सकता है।

समय से न खाना

व्यक्ति को खाना खाने का एक समय निर्धारित कर लेना चाहिए। टाइम से भोजन न करने से डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। खाना खाने के बीच ज्यादा समय का गैप नहीं होना चाहिए।

ज्यादा मात्रा में आलू का सेवन

डायबिटीज मरीजों को ज्यादा मात्रा में आलू का सेवन करने से बचना चाहिए। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से ग्लूकोज का लेवल बढ़ सकता है।

फलों का ज्यादा सेवन

डायबिटीज मरीजों को फलों को न तो कम और न ही ज्यादा मात्रा में खाना चाहिए। इसे सीमित मात्रा में खाने से डायबिटीज कंट्रोल होने लगता है।

पोषक युक्त चीजों का सेवन करना

डायबिटीज मरीजों को खाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ऐसे लोगों को डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, बीन्स और फलों को शामिल करना चाहिए।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ