डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट और खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों को क्या-क्या नहीं खाना चाहिए।
डायबिटीज के मरीजों को भूलकर भी सफेद चावल नहीं खाना चाहिए। इसकी जगह ब्राउन राइस या क्विनोए जैसे ऑप्शन चुन सकते हैं।
आलू खाने से शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है, क्योंकि इसमें हाई लेवल में कार्बोहाइड्रेट्स गुण होते हैं। इसलिए आलू को सीधा खाने की जगह पर सेंककर या उबालकर खा सकते हैं।
डायबिटीज के मरीजों को फ्राइड स्नैक्स जैसे समोसा, कचौड़ी और पकौड़े नहीं खाना चाहिए। इसमें मौजूद फैट और कार्बोहाइड्रेट्स होता है, जो शुगर लेवल को बढ़ा देता है।
फलों का जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए यह हानिकारक हो सकता है।
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो मीठे दही और लस्सी का सेवन न करें। यह शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है।
हर घर में पूरी, पराठा या नान जैसी चीजें जरूर बनाती हैं। दरअसल, ये सभी चीजों के सेवन से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए इसको भूलकर भी न खाएं।
गोलगप्पे खाना हर किसी को पसंद होता है। यह तले हुए होते हैं, जिसमें कार्बोहाइड्रेट्स अधिक मात्रा में होते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा नहीं होता है।
यह सभी चीज डायबिटीज के मरीजों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva