धनुरासन को धनुष मुद्रा भी कहा जाता है। यह न सिर्फ शरीर को लचीला बनाता है बल्कि हार्मोनल चेंजेस में भी संतुलन बनाए रखते हैं।
यह आसन पुरुषों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। आइए जानते हैं कि धनुरासन करने से पुरुषों को क्या फायदे मिलते हैं?
धनुरासन रीढ़ की हड्डी को लचीला और मजबूत बनाता है, जो पीठ दर्द, सिरदर्द और अन्य रीढ़ से संबंधित समस्याओं को रोकने में मदद करता है।
धनुरासन अंगों के दबाव को बढ़ाकर पाचन में सुधार करता है। इसके चलते कब्ज और अपच में काफी आराम मिलता है।
धनुरासन तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है, जो बेहतर नींद और मन की शांति को बढ़ावा देता है।
धनुरासन की मदद से शरीर के पोस्चर को सुधारकर आप अपने आत्मविश्वास को भी बढ़ा सकते हैं।
सबसे पहले पेट के बल लेटें और घुटनों को मोड़कर पैरों के तलवों को नीचे की ओर रखें। इसके बाद हाथों को पीछे ले जाकर टखनों को पकड़ें।
धीरे-धीरे अपने शरीर को ऊपर उठाएं, छाती को खोलें और रीढ़ की हड्डी को पीछे की ओर झुकाएं। इस स्थिति में कुछ सेकंड के लिए रुकें, फिर धीरे-धीरे वापस नीचे आएं।
पुरुषों अगर रोजाना यह आसन करेंगे, तो हैंडसम दिखेंगे। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagr