इस दिन खरीदारी करना शुुभ होता है। आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन किस शुभ मुहूर्त में चीजों को खरीदना चाहिए?
यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा।
धनतेरस के दिन खरीदारी करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
पंचांग के अनुसार, धनतेरस के दिन खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर 11 नवंबर सुबह तक रहेगा।
धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, कुबेर और गणेश जी की पूजा की जाती है। ऐसा करने से हर साल धन का भंडार बना रहता है।
धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना अच्छा माना जाता है। 10 नवंबर को शाम 05 बजकर 47 मिनट से शाम 07 बजकर 47 मिनट तक मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ होगा।
धनतेरस के दिन सोना-चांदी, तांबे का बर्तन और पीपल का बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन खरीदारी करने से धन में वृद्धि होती है।
धनतेरस के दिन काली चीजें, लोहा वाले सामान, प्लास्टिक की चीजें और धारदार चीजों को खरीदने से बचना चाहिए।
अध्यात्म और फेस्टिवल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ