कई काम ऐसे होते हैं जिसे दिवाली के दिन करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से उपाय करने चाहिए?
दिवाली की रात उपाय करने के विशेष महत्व होता है। कई ऐसे उपाय होते हैं जिसे करने पर घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। इस दौरान लाल फूल, गुलाब का इत्र चढ़ाना भी शुभ होता है।
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय गन्ना, कमल पुष्प, आंवला और खीर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से धन प्राप्ति का योग बनता है।
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को चने की दाल चढ़ाना चाहिए। बाद में इस पीपल के पेड़ के पास चढ़ा देना चाहिए। ऐसा करने से भाग्योदय का योग बनता है।
दिवाली के दिन गन्ने के रस या दूध से रुद्राभिषेक करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से साल भर धन की कमी नहीं होती है।
दिवाली के दिन दान करना अच्छा माना जाता है। इस दिन गरीब और बेसहारा और अनाथ लोगों को भोजन और वस्त्र का दान करना चाहिए।
दिवाली के दिन दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इस त्योहार पर गेट के सामने दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ