धनतेरस कब है? जानें डेट और शुभ मुहूर्त


By Ashish Mishra15, Oct 2024 12:15 PMjagran.com

धनतेरस 2024

सनातन धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व होता है। इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि इस साल धनतेरस कब है?

धनतेरस कब है?

पंचांग के अनुसार, सनातन धर्म में उदया तिथि पर पर्व मनाने की प्रथा है। ऐसे में धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाई जाएगी। वहीं, लोग खरीदारी 29 और 30 अक्टूबर दोनों दिन कर सकते हैं।

धनतेरस शुभ मुहूर्त

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 30 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर होगा।

धनतेरस पर पूजा करने का समय

इस दिन शाम 06 बजकर 31 मिनट से लेकर शाम 08 बजकर 13 मिनट तक पूजन के लिए शुभ समय रहेगा। इस दौरान भगवान धन्वन्तरि की पूजा की जा सकती है।

धनतेरस पर शुभ योग का निर्माण

इस दिन सुबह इंद्र योग, त्रिपुष्कर योग, अभिजीत मुहूर्त योग और सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक शिववास योग रहेगा। इस योग में भगवान धन्वन्तरि की पूजा करना शुभ होता है।

धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी करें

इस पर्व पर सोना, चांदी और बर्तन की खरीदारी करना चाहिए। वहीं, धनतेरस दिन घर पर झाड़ू लाना बेहद शुभ होता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

अखंड दीपक जलाएं

धनतेरस के दिन शाम के समय अखंड दीपक जलाना चाहिए। इस दीपक को दिवाली का रात तक जलाएं रखना शुभ होता है। इससे वास्तु दोष दूर होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

मां लक्ष्मी को कौड़ी चढ़ाएं

धनतेरस के दिन पूजा करते समय मां लक्ष्मी को कौड़ी चढ़ाना चाहिए। इसके बाद इसे घर के किसी कोने में गाड़ दें। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

पढ़ते रहें

सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ