Bigg Boss 19: सलमान के शो में होगी इन कंटेस्टेंट्स की एंट्री?


By Priyam Kumari07, Aug 2025 01:37 PMjagran.com

Salman Khan का विवादित शो

टीवी का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसके कंटेस्टेंट्स को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा चल रही है।

Bigg Boss का बदला लोगो

सलमान खान के रियलिटी शो संग कई फेमस सेलेब्स का नाम जुड़ चुका है। बता दें कि 18 साल बाद बिग बॉस शो का लोगो बदला गया है।

शो में शामिल होंगे ये कंटेस्टेंट्स!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो इस बार का नया सीजन पांच महीने से ज्यादा समय तक चलेगा और शो की थीम भी बदली गई है। इस बीच, यह कंटेस्टेंट्स शो में नजर आ सकते हैं।

Dhanashree Verma

बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर धनश्री वर्मा का नाम सामने आ रहा है। एक्ट्रेस अगर शो में नजर आईं, तो टीआरपी भी बढ़ सकती है।

Gurucharan Singh

तारक मेहता के फेम एक्टर गुरुचरण सिंह भी बिग बॉस के नए सीजन में नजर आ सकते हैं।

Gaurav Khanna

इस लिस्ट में अनुपमा फेम गौरव खन्ना का नाम भी शामिल है। मेकर्स उन्हें भी शो के लिए अप्रोच कर सकते हैं।

Apoorva Mukhija

बिग बॉस 19 के लिए अपूर्वा मुखीजा को लेकर भी चर्चा तेज हो रही है। अगर वह शो का हिस्सा बनीं, तो फैंस उन्हें देखना खूब पसंद करेंगे।

Shailesh Lodha

शैलेश लोढ़ा ने तारक मेहता से घर-घर में पहचान बनाई। हालांकि, अब एक्टर बिग बॉस 19 में नजर आ सकते हैं।

बिग बॉस से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb & Instagram