पार्टी में Dhanashree की ये ड्रेसेज चुनें, टिक जाएंगी सबकी नजरें


By Priyam Kumari23, Feb 2025 07:00 PMjagran.com

Dhanashree का फैशन

भारतीय क्रिकेटर Yuzvendra Chahal और  Dhanashree Verma इस समय अपने तलाक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। धनश्री के फैशन सेंस के बारे में बात करें, तो वह बहुत कमाल का है।

Dhanashree के हॉट लुक्स

धनश्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपने हॉट लुक्स को लेकर छाई रहती हैं। उनका हर एक लुक फैंस को काफी पसंद आता है।

पार्टी में कैसी ड्रेस पहनें?

वेस्टर्न हो  या फिर इंडियन धनश्री हर आउटफिट में शानदार लगती हैं। अगर आप किसी पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं, तो धनश्री की इन ड्रेसेज को कॉपी करें।

सैटिन सिल्क साड़ी

धनश्री ने ब्लैक कलर की सैटिन सिल्क साड़ी पहनी है, जिसमें वह बहुत प्यारी लग रही हैं। इस तरह की साड़ी हर मौके पर खास लुक देती है। आप भी ऐसी साड़ी को अपने वॉडरोब में शामिल करें।

ऑफ शोल्डर गाउन

धनश्री की ऑफ शोल्डर ग्लैमरस गाउन भी आपके लुक को एकदम पार्टी परफेक्ट बना देगी। ड्रेस के साथ डायमंड नेकलेस भी पेयर कर सकती हैं।

थाई हाई स्लिट ड्रेस

रेड कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस में धनश्री अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। ऐसी ड्रेस से आइडिया लेकर डेट पर बॉयफ्रेंड को फिदा कर सकती हैं।

हैवी वर्क लहंगा

रिसेप्शन पार्टी के लिए लहंगा सर्च कर रही हैं, तो धनश्री जैसा हैवी वर्क लहंगा जरूर ट्राई करें। इसके साथ हैवी नेकलेस पेयर करके लुक को कंप्लीट करें।

प्रिंटेड ड्रेस

अगर आप शॉर्ट ड्रेस पहनना पसंद करती हैं, तो इस तरह की प्रिंटेड ड्रेस को ऑफिस पार्टी या डेट के लिए चुन सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@dhanashree9)