Dev Diwali 2022 Upay: देव दीपावली पर करें ये काम


By Shantanoo Mishra01, Nov 2022 03:45 PMjagran.com

कब है देव दीपावली

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन देव दीपावली पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 7 नवम्बर के दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

चंद्र ग्रहण के कारण बदली तिथि

बता दें कि 8 नवम्बर को इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। शास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य प्रतिबंधित हैं। इसलिए देव दीपावली पर्व एक दिन पहले यानि 7 नवम्बर के म

उपाय के लाभ

देव दीपावली के दिन कुछ विशेष उपायों को करने से भक्तों पर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी रहती है।

जरूर करें गंगा जी में स्नान

शास्त्रों के अनुसार देव दीपावली के दिन गंगा जी में स्नान करने से आरोग्यता का आशीर्वाद मिलता है और व्यक्ति पुण्य का भागीदार होता है। ऐसा अगर सम्भव नहीं है तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।

करें सत्यनारायण कथा का पाठ

इस दिन सत्यनारायण कथा का पाठ जरूर करें। देव दीपावली के दिन कथा का पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं

करें तुलसी की पूजा

देव दीपावली के दिन तुलसी पूजा जरूर करें और इस दिन तुलसी की 11 पत्तियों से बनी माला भगवान विष्णु को अर्पित करने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

करें पीले रंग का वस्त्र धारण

देव दीपावली के दिन पीले रंग का वस्त्र धारण करने से व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह रंग माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को सबसे प्रिय है।