वृषभ सहित इन राशियों को होगा धन लाभ, पढ़िए आज का राशिफल


By Mahak Singh03, Mar 2023 02:24 AMjagran.com

मेष दैनिक राशिफल

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाही खर्च पर नियंत्रण करना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। उच्च अधिकारी का भरपूर सहयोग रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल

धन व्यय होगा। शाही खर्च पर नियंत्रण करना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह दैनिक राशिफल

संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। उच्च अधिकारी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कन्या दैनिक राशिफल

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तुला दैनिक राशिफल

घर की महिला मुखिया या अधिकारी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। किसी तरह का जोखिम न उठाएं।

मकर दैनिक राशिफल

ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल

विरोधी या स्वास्थ्य मन को कमजोर करेगा फिर भी व्यावसायिक सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।

मीन दैनिक राशिफल

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।