शादी बाद ससुराल में पहनने के लिए क्या आप रॉयल और ग्लैमरस सूट डिजाइन की तलाश कर रही हैं, तो एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के सूट डिजाइन पर नजर डालें।
नई नवेली दुल्हन ससुराल में संस्कारी बहू दिखने के लिए एक्ट्रेस के इस लाइट एंब्रॉयडरी वाले फ्लोरल रेड सूट को स्टाइल कर सकती हैं।
शादी बाद रस्म में पहनने के लिए एक्ट्रेस का यह सूट एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। आप बोल्ड और डार्क मेकअप के साथ लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
आजकल कोर्सेट डिजाइन काफी ट्रेंड में है। आप इस डिजाइन को एक्ट्रेस की तरह सूट में बनवा सकती हैं।
प्लेन के साथ लाइट एंब्रॉयडरी वाले इस सूट को आप ससुराल में पहन सकती हैं। एक्ट्रेस की सूट का लहंगा काफी रॉयल लुक दे रहा है।
शादी बाद नई नवेली दुल्हन सिंपल और डिसेंट लुक के लिए एक्ट्रेस Wamiqa के इस सूट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। लुक को कंप्लीट करने के लिए आप हेयर चेन वाले इयररिंग्स को स्टाइल करें।
ब्लू कलर के सूट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप डार्क न्यूड मेकअप के साथ इस सूट को कैरी कर सकती हैं। साथ ही, मेसी बन हेयर स्टाइल आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाएगा।
एक्ट्रेस के सूट का वी नेक डिजाइन काफी यूनिक और एलिगेंट लुक दे रहा है। साथ ही, इसका प्लाजो लुक में चार चांद लगा रहा है। आप गोल्डन झुमकों के साथ सूट को पहन सकती हैं।
शादी बाद ससुराल में गॉर्जियस के साथ डिसेंट दिखने के लिए आप एक्ट्रेस के सूट्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@wamiqagabbi)