इस विटामिन की कमी से हो सकते हैं डिप्रेशन के शिकार


By Farhan Khan09, Nov 2024 02:52 PMjagran.com

डिप्रेशन एक गंभीर बीमारी

आज के समय में डिप्रेशन एक गंभीर बीमारी बन गई है। डिप्रेशन की समस्या होने पर व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है।

अनावश्यक रूप से स्ट्रेस लेना

अनावश्यक रूप से स्ट्रेस लेना और डाइट में पोषक तत्वों की कमी के चलते व्यक्ति डिप्रेशन में चला जाता है।

किस विटामिन की कमी से डिप्रेशन के शिकार?

इन्हीं पोषक तत्वों में विटामिन्स भी शामिल है। आज हम आपको बताएंगे कि किस विटामिन की कमी से व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो जाता है? आइए जानें।

विटामिन-बी12

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर लंबे समय तक शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो जाए, तो ऐसे में व्यक्ति डिप्रेशन में जाने लगता है।

अहम पोषक तत्वों में से एक

विटामिन-बी12 हमारे शरीर के एक अहम पोषक तत्वों में से एक है, जो नर्व सेल्स और ब्लड सेल्स को हेल्दी रखता है। यह डीएनए के निर्माण में भी मदद करता है।

डेयरी प्रोडक्ट्स

शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को पूरा करने के लिए आप डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही और पनीर का सेवन कर सकते हैं।

कैल्शियम और विटामिन से भरपूर

इन डेयरी प्रोडक्ट्स में  प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-ए, विटामिन-डी, जिंक, पोटेशियम और कोलीन आदि पाए जाते हैं।  

उबले अंडे खाएं  

आप उबले अंडे भी खा सकते हैं। अंडे की जर्दी में विटामिन-बी 12 पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह प्रोटीन से भी भरपूर होते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com