दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का पदभार संभालने के बाद कहा कि पहले से लंबित योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को जल्द ही मंजूरी दी जाएगी। इस योजना से महिलाओं को लाभ होंगे।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 18 वर्ष से ज्यादा की महिलाओं को दिल्ली सरकार हर महीने 1000 रुपए देगी। इसे जल्द ही मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा।
इस योजना को फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले लागू किया जा सकता है। इस योजना के लागू होने से राज्य की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए मिलने लगेंगे।
दिल्ली सरकार ने अपने वार्षिक बजट 2024-25 में इस योजना के क्रियान्वयन के लिए 2000 करोड़ का प्रावधान की है।
दिल्ली सरकार की इस योजना के तहत राज्य की करीब 50 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। इसके लिए दिल्ली सरकार ने 2024-25 के बजट में 2,714 करोड़ रुपए प्रस्तावित की है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री कैलाश गहलोत ने लोगों को भरोसा दिलाया कि पहले से लंबित कामों को जल्द पूरा किया जाएगा।
अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की कमान संभाली। इसके बाद बैठक कर कई अहम फैसले लीं।
योजनाओं के बारे में जानने समेत बिजनेस जेड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ