दही भल्ली यहां के सबसे प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड में से एक है। गाढ़ी, गाढ़ी और क्रीमी दही की ग्रेवी में तले हुए भल्ले डूबे रहते हैं। अंदर से पूरी तरह से नरम और बाहर से थोड़े कुरकुरे होते हैं।
अगर आप गर्मियों के मौसम में आए हैं, तो रबड़ी फालूदा एक ऐसी चीज है, जो आपको निश्चित रूप से सुकून देगी। यह व्यंजन सूखे मेवे, फालूदा दूध, नारियल आदि का उपयोग करके बनाया जाता है।
राम लड्डू एक ऐसा डिश है जिसे आप शाम की चाय के साथ आराम से खा सकते हैं। खाने में सॉफ्ट और स्पंजी राम लड्डू को तेल में डीप फ्राई किया जाता है जो ऊपर से क्रिस्पी और अंदर से स्पंजी होता है।
दिल्ली की पानी पुरी को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। क्रिस्पी पुरियों में खट्टे मीठे पानी और उबले चने भर के दिए जाते हैं, जिसे एक बार खाने के बाद बार-बार खाने का मन करे।
दिल्ली आए और छोले भटूरे नहीं खाए तो आपकी दिल्ली ट्रिप अधूरी रह सकती है। इसलिए इसे मिस ना करें।
कबाब के ऑप्शन वेज और नॉन वेज दोनों में उपलब्ध हैं। इसलिए वेजिटेरियन लोगों को परेशान होने की आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं है।
काठी रोल आपके ईवनिंग स्नैक के लिए बेस्ट हो सकता है। इसमें आपको वेज और नॉन वेज दोनों ही ऑप्शन मिल जाएंगे। तो दिल खोलकर लुत्फ उठाएं।
पाव भाजी दिल्ली के मशहूर स्ट्रीट फूड्स में से एक है। अगर आपको तेज भूख लगी हो तो डिश कुछ घंटों तक आपका पेट भरने के लिए बढ़िया है।
ये थे दिल्ली के कुछ मशहूर स्ट्रीट फूड्स जिन्हें आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। अगर आप पहले से खा चुके हैं तब भी आपको दिल्ली का स्वाद जरूर चखना चाहिए।