दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर 05 फरवरी 2025 को मतदान हुआ था। आइए जानते हैं कि दिल्ली चुनाव में किन दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला होना है?
आज दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों की मतगणना जारी है। इस चुनाव में 699 प्रत्याशी मैदान में थे। वहीं, चुनाव की मतगणना के बीच रुझान आने शुरू हो गए हैं।
दिल्ली विधानसभा के लिए एक करोड़ 56 लाख 14 हजार मतदाताओं ने वोटिंग की थी। वहीं, भाजपा, आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। आगे के अपडेट-
दिल्ली की नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रवेश वर्मा ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर अरविंद केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा।
जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया को 675 वोट से हार का सामना पड़ा। यहां से भाजपा के तरविंदर सिंह ने दर्ज की है।
पटपड़गंज सीट से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी को सफलता मिली है। इस सीट से आम आदमी पार्टी के अवध ओझा हार गए हैं।
दिल्ली कैंट में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र कादयान को जीत मिली है। वहीं,बीजेपी प्रत्याशी भुवन कुमार को 2029 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
दिल्ली की कालकाजी सीट से आतिशी ने जीत दर्ज की हैं। वहीं, बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को हार का सामना करना पड़ा।
चुनाव के रिजल्ट के बारे में जानने समेत राजनीति से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ