Delhi Election 2025: 5 फरवरी को होगी वोटिंग, इस दिन आएगा रिजल्ट


By Ashish Mishra04, Feb 2025 02:19 PMjagran.com

Delhi Election 2025

दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार सोमवार को थम गया। आइए जानते हैं कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट कब आएंगे?

चुनाव मैदान में उतरे हैं 699 प्रत्याशी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 699 प्रत्याशियों मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य के लिए 05 फरवरी को मतदान होगा।

दिल्ली चुनाव में मतदाताओं की संख्या

दिल्ली विधानसभा के लिए एक करोड़ 56 लाख 14 हजार मतदाता वोट डालेंगे। ये मतदाता भाजपा, आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

कब होगा मतदान

दिल्ली विधानसभा के लिए 05 फरवरी 2025 यानी कल मतदान होगा। इसके लिए चुनाव आयोग कि तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजार कर लिए गए हैं।

मतदान का समय

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को सुबह 7 बजे शुरू होगा। वहीं, यह मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।

48 घंटे पहले बंद हुआ प्रचार

मतदान के 48 घंटे पहले प्रचार बंद हो जाता है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, चुनाव प्रचार 48 घंटे पहले यानी सोमवार को शाम छह बजे बंद हो गया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 रिजल्ट

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों का रिजल्ट 08 फरवरी 2025 को आएगा। इसके बाद दिल्ली में नए सरकार का गठन किया जाएगा।

पढ़ते रहें

चुनाव की तारीखों के बारे में जानने समेत राजनीति से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ