देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार की रात निधन हो गया। आइए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से जुड़ी खास बातों को जानते हैं।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
इनका जन्म 26 सितंबर, 1932 में पंजाब प्रांत मे हुआ था। इन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय में शिक्षक के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी। डॉ. मनमोहन सिंह वित्त मंत्रालय में सचिव, योजना आयोग के उपाध्यक्ष और रिजर्व बैंक के गवर्नर के पद पर भी रह चुके थे।
डॉ. मनमोहन सिंह नरसिंह राव सरकार में वित्त मंत्री के पद पर कार्य कर चुके थे। इस दौरान उन्होंने कई आर्थिक सुधार किए। डॉ. मनमोहन लगातार पांच बार राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके थे।
इन्होंने साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री के पद पर कार्यभार संभाला था। इस दौरान मनमोहन सिंह ने कई अहम फैसले लिए थे।
अपने 10 साल के कार्यकाल में मनमोहन सिंह ने शिक्षा का अधिकार (RTE), सूचना का अधिकार (RTI), मनरेगा योजना समेत कई अहम फैसले लिए थे। 2008 की आर्थिक मंदी से देश को बाहर निकालने का काम भी मनमोहन सिंह ने किया था।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को 1987 में भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा,कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय का एडम स्मिथ पुरस्कार जैसे अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।
मनमोहन सिंह कैम्ब्रिज और ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालयों समेत कई विश्वविद्यालयों से मानद उपाधियां प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में भी भारत की तरफ से हिस्सा लिया था।
देश की दिग्गज हस्तियों के बारे में जानने समेत राजनीति से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ