Valentine's Day 2025: दिल्ली की इन जगहों पर प्यार का खुलकर करें इजहार


By Farhan Khan03, Feb 2025 03:05 PMjagran.com

दिल्ली की रोमांटिक जगहें

दिल्ली में कई ऐसी जगहें मौजूद है, जहां आप पार्टनर से दिल की बात कह सकते हैं या खुलकर प्यार का इजहार कर सकते हैं। आइए इन जगहों के बारे में विस्तार से जानें।

इंडिया गेट

दिल्ली की रोमांटिक जगहों की लिस्ट में पहले नंबर पर इंडिया गेट आता है। इंडिया गेट दिल्ली का एक प्रमुख स्थल है। यहां आप अपने पार्टनर से दिल की बात कह सकते हैं।

हुमायूं का मकबरा

हुमायूं का मकबरा अपने सुंदर बागों और रोमांटिक माहौल के लिए जाना जाता है। यहां आप अपने प्रियजन के साथ सुकून से समय बिता सकते हैं और दिल की बात कह सकते हैं।

लोधी गार्डन

लोधी गार्डन अपने हरे-भरे बागों और रोमांटिक माहौल के लिए जाना जाता है। यहां का शांत माहौल और यहां का वातावरण आपको अपनी ओर आकर्षित कर लेता है।

पार्टनर के साथ बिताए यादगार पल

लोधी गार्डन फरवरी में आने का बेस्ट टाइम है। आप यहां तालाब के किनारे पार्टनर के साथ बैठकर हसीन पल बिता सकते हैं। उनसे सुकून भरी बातें कर सकते हैं।

कुतुब मीनार

दिल्ली का कुतुब मीनार प्यार का इजहार करने के लिए एक बेस्ट जगहों में से एक है। यहां आप तन्हाई में बैठकर अपने पार्टनर से दिल का हाल कह सकते हैं।

डियर पार्क

हरियाली से भरा डियर पार्क पार्टनर से दिल की कहने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इस पार्क में मुगल काल की कई संरचनाएं और मकबरे हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com