शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि किस विटामिन की कमी होने पर शरीर कमजोर होने लगता है?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
शरीर में इस विटामिन की कमी होने पर कमजोरी आने लगती है, जिससे व्यक्ति का काम करने में मन नहीं लगता है।
विटामिन बी12 की कमी होने पर शरीर में थकान की समस्या पैदा हो जाती है। इससे थोड़ा-सा भी काम करने से पर आलस जैसा महसूस होने लगता है।
इस विटामिन की कमी होने पर मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। इसके साथ ही, शरीर में ऐंठन होने लगती है।
शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर चेहरे पर कालापन आने लगता है। इससे बचने के लिए खानपान में विटामिन बी12 युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
विटामिन बी12 की कमी होने पर पाचन खराब हो सकता है। इससे मतली, उल्टी, दस्त या कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
शरीर में विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में मांस, मछली, हरी पत्तेदार सब्जियां, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करना चाहिए।
शरीर में विटामिन की कमी के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ