किस विटामिन की कमी से बाल सफेद होते हैं?


By Ashish Mishra15, May 2024 12:19 PMjagran.com

बाल सफेद होना

अक्सर लोगों के बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। ऐसे लोगों में विटामिन की कमी होती है। आइए जानते हैं कि किस विटामिन की कमी से बाल सफेद होने लगते हैं?

खानपान में बदलाव

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। खानपान में बदलाव होने पर शरीर में विटामिन की कमी होने लगती है।

विटामिन की कमी

शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। वहीं, बालों पर भी विटामिन की कमी का बुरा प्रभाव पड़ता है।

विटामिन-बी12 की कमी

शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने पर मेलेनिन का उत्पादन कम हो जाता है, जिसकी वजह से बाल सफेद होने लगते हैं।

बाल झड़ने की समस्या

शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने पर बाल झड़ने लगते हैं। इसके अलावा बाल पतले होने लगते हैं।

तनाव का सामना करना

तनाव का सामना करने वाले लोगों के बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। बालों को हेल्दी रखने के लिए तनाव से दूर रहना चाहिए।

दूध का सेवन करें

दूध में विटामिन-बी12 पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसे डाइट में शामिल करने से विटामिन-बी12 की कमी दूर होने लगती है।

केला खाएं

केले में पौष्टिक तत्व के अलावा विटामिन भी पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर में विटामिन-बी12 की कमी दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ