शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए हड्डियां का मजबूत होना बेहद जरूरी है क्योंकि हमारा पूरा शरीर ही हड्डियों के ढांचे पर टिका होता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे पोषक तत्वों के बारे में बताएंगे, जिन्हें डाइट में शामिल न करने से आपकी हड्डियां खोखली हो सकती है। आइए इन पोषक तत्वों के बारे में जानें।
हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम अहम पोषक तत्वों में से एक है। शरीर में इस पोषक तत्व की कमी से हड्डियों में कमजोरी और इसमें फ्रैक्चर की संभावना बढ़ जाती है।
इसके लिए आपको कैल्शियम से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए, जिसमें दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियों और सोयाबीन आदि शामिल है।
कैल्शियम की तरह फॉस्फोरस भी हड्डियां को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से आपकी हड्डियों से लंबे समय तक कट-कट की आवाज आ सकती है।
शरीर में फास्फोरस की कमी को पूरा करने के लिए आपको मांस, मछली, अंडे, और अनाज का सेवन करना चाहिए। इससे हड्डियों में कोई शिकायत नहीं आएगी।
फास्फोरस के साथ मैग्नीशियम भी हड्डियों में मिनरल बैलेंस को बनाए रखता है। इस पोषक तत्व की कमी से हड्डियां टूटने और इनका कमजोर होने का खतरा बना रहता है।
मैग्नीशियम के लिए आप नट्स, बीज, एवोकाडो, डार्क चॉकलेट, केले, क्विनोआ और हरी पत्तेदार सब्जियां खा सकते हैं। आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आ जाएगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com