6 असरदार Squats, जो पेट की लटकती चर्बी को तेजी से करेंगे कम


By Lakshita Negi26, Jan 2025 02:00 PMjagran.com

पेट की चर्बी को कई बार कम कर पाना मुश्किल हो सकता है। लेकिन सही तरीके से एक्सरसाइज करके इसे आसानी से कम किया जा सकता है। स्कवाट्स से सिर्फ पैर ही नहीं बल्कि बैली फैट को भी कम किया जा सकता है। आज हम आपको बैली फैट कम करने के लिए 6 अलग-अलग टाइप के स्क्वाट्स के बारे में बताएंगे।

बेसिक स्क्वाट

बेसिक स्क्वाट्स सबसे आसान और असरदार होते हैं। इसे सही तरीके से करने से न केवल आपके पैर टोन होंगे, बल्कि पेट की मसल्स भी स्ट्रेच होंगी। इसे रोजाना 20 बार करने से फर्क महसूस होगा।

सूमो स्क्वाट

सूमो स्क्वाट करने से लोअर बैली फैट और पैर टोन होते हैं। इसे करते वक्त पैरों को कंधों जितनी दूरी पर रखें और पैर की उंगलियां बाहर की ओर रखें। पीठ को सीधा रखकर इन स्क्वॉट्स को करें।

जंप स्क्वाट

जंप स्क्वाट एक हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट है, इसे करने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है। बेसिक स्क्वाट की तरह करें और फिर ऊपर आते टाइम जम्प करें। यह न केवल पेट बल्कि पूरे शरीर की चर्बी कम करने में मदद करता है।

पिस्टल स्क्वाट

पिस्टल स्क्वाट से पेट और पैरों की स्ट्रेंथ बढ़ती है। इसमें एक पैर सीधा आगे की ओर रखते हुए, दूसरे पैर पर बैठने की कोशिश करें। इसे करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन नियमित प्रेक्टिस से आप इसे भी आसानी से कर सकते हैं।

वॉल स्क्वाट

वॉल स्क्वाट से कोर और पेट की मसल्स स्ट्रांग होती है। इसे करने के लिए दीवार के सहारे खड़े होकर अपने घुटनों को मोड़ें और चेयर पोज में बैठें। इस पोजीशन को 30 सेकेंड के लिए होल्ड करें।

गॉब्लेट स्क्वाट

इसे करने के लिए वेट का इस्तेमाल किया जाता है। इसको करने से पेट और पैर की मसल्स स्ट्रांग होती है। इसे करने के लिए एक डंबल ले और अपनी चेस्ट के पास पकड़ें और स्क्वाट करें। यह शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है।

इन स्क्वाट्स को करके आप अपने पेट और पैरों की चर्बी को कम कर सकते हैं। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।