Uric Acid कम करने के लिए ट्राई करें ये 6 सुपर ड्रिंक्स


By Lakshita Negi26, Jan 2025 12:00 PMjagran.com

शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा ज्यादा होने से गठिया और जोड़ों के दर्द की परेशानी हो सकती है। क्या आप जानते हैं कि सही खान-पान से इसे कंट्रोल किया जा सकता है? आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जिनको पीने से यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है।

चेरी जूस के फायदे

चेरी जूस यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स को घोलने में मदद करता है। इसमें एंथोसायनिन होता है, जो सूजन और दर्द को कम करता हैं। फ्रेश चेरी का जूस पीने से फायदा होगा।

यूरिक एसिड के लिए नींबू पानी

नींबू पानी में विटामिन सी होता है, जो यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। रोजाना दिन में 2 बार एक ग्लास पानी में नींबू निचोड कर इसे पीने से शरीर में यूरिक एसिड कंट्रोल रहता है।

ग्रीन टी के फायदे

ग्रीन टी एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है। इसे पीने से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के साथ शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।

एप्पल साइडर विनेगर के फायदे

एप्पल साइडर विनेगर को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से शरीर में यूरिक एसिड कम करने में मदद मिलती है। यह शरीर में अल्कलाइन बैलेंस बनाए रखता है। इससे पैरों की सूजन में भी आराम मिलता है।

अदरक का पानी के फायदे

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो यूरिक एसिड को कम करने में मदद करती हैं। एक कप पानी में अदरक के टुकड़े डालकर उबालकर इसे पीने से फायदा होगा।

नारियल पानी के फायदे

नारियल पानी यूरिक एसिड को कम करने के लिए एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक है। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। इसे रोजाना पीने से यूरिक एसिड कंट्रोल होता है।

इन ड्रिंक्स को पीकर आप शरीर में यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं। इन ड्रिंक्स को पीने से आप हेल्दी भी रहेंगे। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।