कई महीनों से चल रही दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की खबर के बाद आखिरकार 8 सितंबर को अभिनेत्री ने नन्ही सी बेटी को जन्म दिया। इसके बाद फैंस बेहद खुश हैं।
वही आपको बता दें दीपिका से पहले और भी टीवी और बॉलीवुड हसीनाओं के घर लक्ष्मी ने जन्म लिया है। आइए देखें लिस्ट।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के एक बेटी है। जिसका नाम 'वामिका' है। अक्सर एक्ट्रेस बेटी संग एन्जॉय करती नजर आती हैं।
शादी के बाद आलिया भट्ट ने भी पहले बच्चे के रूप में बेटी को जन्म दिया। एक्ट्रेस की बेटी का नाम 'राहा' है, जो अपनी ब्यूटी को लेकर छाई रहती हैं।
बिपाशा बसु भी के बेटी की मां हैं। जिसका नाम देवी बसु है। अभिनेत्री की बेटी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने भी हाल में दो जुडवां बेटियों को जन्म दिया है। दोनों बेटियों का नाम जीवा और अदा है।
टीवी की फेमस अभिनेत्री दिशा परमार ने भी शादी के बाद फर्स्ट बेबी के रूप में बेटी को जन्मा है। दिशा की नन्ही परी का नाम 'नव्या' है।
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के भी एक प्यारी सी बेटी मालती मैरी है। जो अभिनेत्री की तरह बेहद क्यूट है।