Deepika Padukone Birthday: दीपिका को इन यादगार किरदारों से मिली पहचान


By Shradha Upadhyay05, Jan 2023 12:16 PMjagran.com

शानदार किरदार

बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 5 जनवरी को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने 15 साल के करियर में अबतक कई यादगार किरदार निभाए हैं।

ओम शांति ओम

साल 2007 में फिल्म ओम शांति ओम से दीपिका ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने डबल रोल प्ले किया। जिसमें पहले में वो शांति प्रिया और दूसरे में स्ट्रगलर सैंडी बनी।

पद्मावती

दीपिका की यह पीरियड ड्रामा फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म में अभिनेत्री के रानी पद्मावती के रॉयल किरदार को दर्शको ने काफी पसंद किया।

ये जवानी है दीवानी

लव, दोस्ती और प्यार पर बेस्ड फिल्म ये जवानी है दीवानी बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट साबित हुई। फिल्म में दीपिका के 'नैना तलवार' के किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया।

चेन्नई एक्सप्रेस

सुपरहिट फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका ने साउथ इंडियन गर्ल 'मीनम्मा' का रोल शानदार तरीके से निभाया। उनके बोलने और ड्रेसिंग स्टाइल की फैंस ने काफी सराहा।

कॉकटेल

फिल्म कॉकटेल में डीवा के 'वेरोनिका' किरदार ने लोगो का दिल जीत लिया। इस फिल्म में एक्ट्रेस के स्टाइलिश आउटफिट्स पर फैंस फिदा हो गए थे।

गोलियों की रासलीला - रामलीला

इस फिल्म में 'लीला' का किरदार निभाने वाली दीपिका के लहंगो और डांस को काफी पसंद किया गया।

बाजीराव मस्तानी

दीपिका की ये पीरियड ड्रामा फिल्म बाजीराव मस्तानी में एक्ट्रेस के रॉयल लुक ने फैंस का दिल जीत लाया। फिल्म में दीवानी मस्तानी सांग में उनका गोल्डन ऑउटफिट आइकॉनिक बन गया था।

All Photo Credit : Instagram