सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए। ये आपको हेल्दी भी रखते हैं। इन ड्राई फ्रूट्स में छुहारा और खजूर भी शामिल है।
आज हम आपको बताएंगे कि छुआरा या खजूर दोनों में से सेहत के लिए क्या ज्यादा ताकतवर है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
छुहारा कैल्शियम और विटामिन-के का रिच सोर्स माने जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। महिलाओं के लिए यह बहुत ही फायदेमंद होता है।
अगर आप रोजाना छुहारे खाते हैं, तो इससे आपका पाचन दुरुस्त हो सकता है क्योंकि यह फाइबर से भरपूर होता है। आपको कब्ज से भी निजात मिल सकती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, छुआरे एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो आपके दिल को लंबे समय तक हेल्दी रखने में किसी रामबाण से कम नहीं है।
वहीं, अगर खजूर की बात की जाए, तो इसमें नेचुरल शुगर होती है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देताी है। आपको भी रोज इनका सेवन करना चाहिए।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि खजूर आपकी स्लीप क्वालिटी को बेहतर बनाता है क्योंकि इसमें मैग्नीशियम पाया जाता है।
छुहारा और खजूर दोनों ही सेहत के लिए ताकतवर माने जाते हैं। आप इन्हें अपने शरीर की आवश्यकता के अनुरूप खा सकते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com